: मुरैना,अवैध खनिज परिवहन के 8 प्रकरण पंजीबद्ध
Sat, Feb 20, 2021
मुरैना। अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण को प्रतिबंधित करने के शासन के निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन के मार्गदर्शन में चलाई जा रही मुहिम के तहत बुधवार को 08 प्रकरण दर्ज किये जाकर कार्यवाही की गई।
खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसील सबलगढ़ में तहसीलदार सुब्रता त्रिपाठी, खनिज निरीक्षक एवं थाना प्रभारी पुलिस थाना सबलगढ़ द्वारा 5 ईंटों के वाहनों को जब्त कर थाना सबलगढ में खड़े करवायें। एक अन्य कार्यवाही में एसडीएम मुरैना, सीएसपी, थाना प्रभारी सिविल लाइन मुरैना के साथ खनिज अधिकारी, खनिज निरीक्षक, पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये 03 अवैध परिवहन के वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन मुरैना में खड़ा करवाया गया।
अवैध परिवहन करने वाले कुल 08 वाहनों पर गौण खनिज नियमों एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के पालन में नियमानुसार कार्यवाही करते हुये माननीय कलेक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। जहां जुर्माना या राजसात की कार्यवाही गुणदोषों के आधार पर की जायेगी। यह कार्रवाही लगातार जारी है।
: करेली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल
Sun, Feb 14, 2021
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर विपुल श्रीवास्तव IPS के निर्देशन में थाना करेली पुलिस को सफलता 12 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 01 लाख 80 हजार रु. व एक रॉयल इनफील्ड मोटर साइकिल सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव IPS को जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त अपराधियों के सक्रिय होने के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय/ परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव IPS के निर्देश पर अति. पु.अधि. सुनील शिवहरे, एस.डी.ओ.पी. कौशल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करेली निरी.अनिल सिंघई, उ.नि. आशीष बोपचे, वरिष्ठ आरक्षक कुलदीप, आरक्षक राजेश बागरी, सतेन्द्र बागरी, संजय ठाकुर, सुदीप ठाकुर की विशेष टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंघई नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थ गांजा/ स्मैक का परिवहन व विक्रय के अवैध व्यापार में लिप्त अपराधियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी इसी क्रम में दिनांक- 14.02.2021 को थाना करेली में उ.नि. आशीष बोपचे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पिठवानी थाना सांईखेड़ा का रहने वाला पुरषोत्तम बोहरे नाम का व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की रॉयल इनफील्ड मो.सा. से ग्राम मड़ेसुर के पास किसी ग्राहक को अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए आने वाला है । सूचना पर उप निरी. आशीष बोपचे द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विधि अनुसार कार्यवाही संपादित कर तत्काल थाना स्टाफ व स्वतंत्र गवाहान के ग्राम मड़ेसुर के पास नहर की पुलिया के पास रोड़ पर पहुंच घेराबंदी की गई जिसके कुछ समय इंतजार के बाद मुखबिर की बतायी हुलिया का व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकिल रॉयल इनफील्ड बुलट में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी रखे आता दिखा जिसे रोकने पर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस स्टाफ व गवाहानों की मदद से घेराबंदी कर रोककर पूंछतांछ करने पर अपना नाम पुरषोत्तम बोहरे पिता शिवप्रसाद बोहरे उम्र 50 साल निवासी ग्राम पिठवानी थाना साँईखेड़ा जिला नरसिंहपुर का होना बताया आरोपी द्वारा अपने कब्जे की बुलट मोटर साइकिल में रखी बोरी को चेक करने पर बोरी के अन्दर
अवैध मादक पदार्थ गांजा की 03 पैकिटें कुल वजनी 12 किलो ग्राम कीमती करीबन 01 लाख 80 हजार रुपए एवं रॉयल इनफील्ड मोटर साइकिल बिना नंबर की कीमती करीबन 01 लाख 50 हजार रुपये
की विधिवत जप्तकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना करेली में अपराध क्र.- 157/2021 धारा- 8(c)/ 20 (b)(ii)(b) NDPS Act पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव IPS द्वारा अवैध मादक पदार्थ रेड़ कार्यवाही में सम्मिलित उपरोक्त अधिकारी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
: कान्हा टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र किसली में नर बाघ का शव
Sun, Feb 14, 2021
कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला में दिनांक 13 फरवरी 2021 को सायंकाल गश्ती के दौरान दल को परिक्षेत्र किसली के कोपेडबरी बीट के कक्ष क्रमांक RF 698 में एक नर बाघ का शव मिला था घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। क्षेत्र संचालक, उपसंचालक कोर/बफर कान्हा टाईगर रिजर्व द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया। शव 4 से 5 दिन पुराना था, शव पर सभी पंजे, नाखून एवं दाँत मौजूद थे। मृत बाघ की आयु 5-6 वर्ष अनुमानित है। कान्हा टाईगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड से भी क्षेत्र की सर्चिंग कराई गई। दिनांक 14 फरवरी 2021 को मृत नर बाघ का शव परीक्षण एनटीसीए प्रोटोकाल के अनुसार कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल एवं एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि कुमारी श्रवणा गोस्वामी एवं सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू के प्रतिनिधि श्री आजिक्य एवं कान्हा टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शव का परीक्षण कर आवश्यक अंग फोरेंसिक जांच हेतु सुरक्षित रखकर जलाकर नष्ट किया गया। समस्त कार्यवाही की विडीयोग्राफी कराई गई एवं फोटोग्राफ्स लिये गये। नर बाघ के शरीर में अगले दांये पैर में केनाईन के निशान एवं पसली टूटी हुई पायी गई। बाघ की मृत्यु प्रथम दृष्टया किसी वयस्क बाघ के द्वारा आपसी लडाई के कारण प्रतीत होती है।