Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: Katni 50 लाख रुपये मूल्य की 1500 वर्गफीट शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Mar 3, 2021

कटनी जिले में अभियान स्वरुप अवैध अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में अभियान जारी है। जिसमें जहां शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में जिले के माधवनगर क्षेत्र में बुधवार को अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासनिक अमले ने कार्यवाही की है। जिसके तहत ना सिर्फ अवैध कब्जे से अतिक्रमित कब्जे को हटाते हुये लगभग 1500 वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। एसडीएम बलबीर रमन ने बताया कि इस कार्यवाही में 1500 वर्गफीट शासकीय भूमि से हटाये गये अतिक्रमण की भूमि की अनुमाति कीमत 50 लाख रुपये है।
  यह कार्यवाही हाउसिंग बोर्ड माधवनगर क्षेत्र में की गई है। जहां पर राज्य परिवहन विभाग को आवंटित किये गये भवन पर प्रकाश बजाज तनय धालुमल बजाज के द्वारा अनाधिकृत रुप से कब्जा किया गया है। साथ ही शासकीय भूमि पर भी अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया गया था। जिस पर एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार मुनौव्वर खान, थाना प्रभारी संजय दुबे और नगर निगम के अमले द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर किये गये निर्माण को भी ध्वस्त किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें