: विदिशा में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार
Sat, Jun 4, 2022
पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
मध्य प्रदेश के विदिशा में आरटीआई कार्यकर्ता रंजीत सोनी की हत्या के मामले में कथित शार्प शूटर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्व सरकारी ठेकेदार सोनी की गुरुवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शार्प शूटर अंकित यादव उर्फ टुंडा, जसवंत सिंह, नरेश शर्मा, ऐश कुमार चौबे और शैलेंद्र पटेल को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार सोनी ने 2015-16 में कथित तौर पर एक ठेकेदार जसवंत सिंह को 4.60 लाख रुपये का चेक दिया था लेकिन वह चेक बाउंस हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने कहा कि बाद में कुछ अन्य भुगतानों पर भी उनका विवाद था और सोनी ने बाद में कथित तौर पर सिंह और अन्य को परेशान करने के लिए उनके द्वारा लिए गए कार्यों की जानकारी हासिल करने के लिए आरटीआई आवेदन दिया था।पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद, विदिशा में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा; मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार
विदिशा की एसपी मोनिका शुक्ला ने कहा कि जांच के दौरान मिले सुरागों पर काम करते हुए यादव और चार अन्य को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर मामले में आगे जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सिंह और अन्य ने सोनी से छुटकारा पाने के लिए कथित तौर पर यादव को उसकी हत्या के लिए एक से दो लाख रुपये की सुपारी दी। यादव पर हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों ने यादव को कथित तौर पर 25 हजार रुपये का अडवांस पेमेंट किया और उसके लिए एक देशी पिस्तौल की भी व्यवस्था की।
गुरुवार शाम को यादव ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सोनी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। सोनी यहां किसी काम से गए थे। एसपी शुक्ला ने कहा कि जांच के दौरान मिले सुरागों पर काम करते हुए यादव और चार अन्य को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर मामले में आगे जांच की जा रही है। एसपी ने 24 घंटे के अंदर हत्या के इस मामले का खुलासा करने वाले पुलिस दल को दस हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की।
: ग्वालियर में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया
Sat, Jun 4, 2022
ग्वालियर में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची का पड़ोसी उसे चॉकलेट का लालच देकर छत पर ले गया और उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोई तो आरोपी ने डरा और धमकाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बच्चे रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई। उसके बाद पीड़ित बच्ची और मां थाने में पहुंची,जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर शहर के माधवगंज थाना इलाके में अपने परिवार के साथ रहने वाली नाबालिग बच्ची के पड़ोस 20 साल का लालू नाम का शख्स भी रहता है। जब नाबालिग बच्ची अपने घर के बाहर अकेले खेल रही थी तभी आरोपी लालू चॉकलेट के बहाने उसे छत पर ले गया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोई और भागकर दूसरे कमरे में पहुंची तो लालू ने उसे पकड़ लिया और उसे धमकी दी कि अगर किसी से उसने कुछ भी कहा तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
डरी और सहमी बच्ची जब रात में अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी मां को कुछ अंदेशा हुआ और उससे बात की तो बच्ची रोने लगी। इसके बाद बच्ची ने पूरी घटना मां को बताई तो उसके परिजन थाने पहुंचे, जहां पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपी को सूचना मिलते ही वह मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। माधोगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
: सारंगपुर , CMO श्वत लेते धराया, लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही जारी
Sat, Jun 4, 2022
आवेदक पवन कसेरा निवासी सारंगपुर जिला राजगढ ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास को एक शिकायती आवेदन दिया कि वो नगर निगम में ठेकेदारी का कार्य करता है एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया उसके किये गए कार्यों के बिल को पास करने के एवज में 8 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत सत्यापन उपरांत आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा ने टीम के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया को 10000/- की रिश्वत लेते राठी कॉलोनी स्थित गोकुल पुष्पद के मकान पर जहां आरोपी किराये से रहता था, रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अशोक भमोरिया ने आवेदक पवन कसेरा से रिश्वत राशि के 10,000रु लेकर अपनी पहनी शर्ट की जेब मे रख ली थी। लोकायुक्त टीम की कार्यवाही जारी है। टीम सदस्य ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा, निरीक्षक मयूरी गौर, प्र आर. रामदास कुर्मी, आर. बृजबिहारी पांडे, आर. मनोज मांझी, आर. हेमन्त ठाकुर शामिल है।