: क्राईम ब्रांच एवं थाना माधौगंज पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार
Sun, May 29, 2022
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान 24 मई 2022 को एसएसपी ग्वालियर को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना माधौगंज क्षेत्रांर्तगत बालाजीपुरम पार्क के पास एक बदमाश अवैध हथियार लिये घूम रहा है। एसएसपी ग्वालियर ने अतिरिक्क्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व/अपराध श्री राजेष डण्डौतिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सतेन्द्र सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच एवं थाना माधौगंज पुलिस बल की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए उक्त बदमाश की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री आत्माराम शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेष सिंह तोमर एवं श्री विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना माधौगंज पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान बालाजीपुरम पार्क के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा भाग रहे बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बदमाश से पूछताछ करने पर उसने स्वयं को बालाजीपुरम थाना माधौगंज जिला ग्वालियर का निवासी होना बताया। पकड़े गये बदमाश की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल मय एक जिंदा राउण्ड मिली। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। बदमाश के विरूद्ध थाना माधौगंज में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Sun, May 29, 2022
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022"नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए हुआ आरओ एवं एआरओ का प्रशिक्षण
नरसिंहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के संबंध में जिले के सभी 6 विकासखंडों के रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं क्लस्टर रिटर्निंग ऑफिसर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. सीएस राजहंस, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. एसके उप्रेलिया एवं डॉ. राजेश ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने कहा कि नाम निर्देशन की प्रक्रिया त्रुटिरहित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि इस दौरान आने वाली समस्याओं की त्वरित पहचान कर उन्हें शुरू में ही दूर करने की रणनीति तैयार रखें। आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जरूरत के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी हो।प्रशिक्षण के दौरान नाम निर्देशन की प्रक्रिया और इसके प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई। नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक प्रपत्रों, शपथ पत्र/ घोषणा पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अदेय- नोड्यूज प्रमाण पत्र, निक्षेप राशि के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही कहूट- Kahoot ऑनलाइन एप द्वारा प्रश्नोत्तरी से उनका मूल्यांकन भी किया गया।प्रशिक्षण में नाम निर्देशन की अन्य प्रक्रिया में संवीक्षा, विधिमान्य उम्मीदवारों की सूची, नाम वापसी की प्रक्रिया, अंतिम रूप से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन, प्रतीक चिन्हों के आवंटन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम सृष्टि जयंत देशमुख, श्री राजेश शाह, पूजा तिवारी, श्रीमती निधि सिंह गोहल, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।
49 पाव मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 3 प्रकरण दर्ज
नरसिंहपुर।कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को वृत्त गाडरवारा के ग्राम बारहाबड़ा में दबिश दी गई।दबिश के दौरान 36 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 13 पाव देशी मदिरा मसाला समेत कुल 49 पाव मदिरा बरामद की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 3 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
: नरसिंहपुर,1845 किलोग्राम महुआ लाहन व 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 7 प्रकरण दर्ज
Thu, May 26, 2022
नरसिंहपुर।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को वृत्त नरसिंहपुर के ग्राम खमतरा में आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 1845 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 95 हजार 450 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 7 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।