: बालाघाट,कुए की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव के कारण 5 लोगों की मृत्यु
Thu, Jun 9, 2022
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कुंदना गांव में आज कुए की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव और उसकी चपेट में आने के कारण पांच लोगों की मृत्यु हो गई। एक अन्य गैस के प्रभाव से बीमार हो गया, जिसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार बिरसा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कुंदना गांव में कुछ लोग एक कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे। सभी को बैचेनी महसूस हुई और वे बेहोश हो गए। कुएं के पास मौजूद लोगों ने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी गई और पुलिस तथा प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे।सूत्रों ने कहा कि इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से पांच की मृत्यु हो चुकी थी और एक अन्य बेहोशी की स्थिति में था। मृतकों में तामेश्वर, पुनीत, पन्नू, मन्नु और तीजलाल शामिल हैं। इसके अलावा पालक नाक का युवक अस्पताल में भर्ती है। इनमें से तीन व्यक्ति एक ही परिवार के बताए गए हैं।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कुए से कौन सी गैस निकली, इसके बारे में विषय विशेषज्ञों की मदद से पता लगाने के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि कुदना गांव में जहरीली गैस के रिसाव के कारण यह दुर्घटना हुई है, जिसमें अनमोल जिंदगियों का असमय निधन हुआ है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों काे यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
: रायसेन, भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Thu, Jun 9, 2022
रायसेन
।
मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी एक महिला का सिर कट कर दूर जा गिरा। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। किशनपुर गांव के रहने वाले सुरजीत ओढ़ अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने सलकनपुर के पास नीलकचार जा रहे थे। तभी किशनपुर और विशनखेड़ा के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने इको कार को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलटकर दूर जा गिरी और सड़क पर 70 फीट तक घिसटती चली गई। कार में 8 लोग सवार थे जिनमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मरने वालों में कार चालक मनोहर उम्र 40 वर्ष, अनीता बाई उम्र 38 वर्ष, साधना उम्र 55 वर्ष और हनी उम्र 5 वर्ष है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार डंपर चालक की जांच में जुटी है।
: शाजापुर, थानेदार ने प्रताड़ना के चलते उठाया कदम फांसी लगाकर मौत को गले लगाया
Wed, Jun 8, 2022
थानेदार ने फांसी लगाकर मौत को गले लगायाशाजापुर। पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आदिवासी वर्ग के थानेदार ने विभागीय प्रताड़ना के चलते यह भयानक कदम उठाया। अपने परिवार का इकलौता पुत्र था नरेंद्र। अब मौत के बाद इसकी 3 पुत्रियों एवम इसके परिवार पर संकट आ गया है। सब इंस्पेक्टर उज्जैन जिले की तराना तहसील का निवासी बताया जा रहा है। उपनिरीक्षक ने प्रताड़ना के संबंध में शाजापुर के पूर्व SP पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य उच्चाधिकारियों को अनेक आवेदन दिए थे। कोर्ट ने भी मामले की जांच रिपोर्ट मांगी थी। आज तक जांच रिपोर्ट कोर्ट को नही दी गई। अपुष्ट सूत्रों की माने तो शाजापुर कोतवाली पुलिस ने जांच रिपोर्ट ही गुम कर दी है !!