Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: इंदौर,अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Jun 15, 2022

अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु  “आपरेशन प्रहार” अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया हैं। इन निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्‍व में क्राइम ब्रांच और थाना तेजाजी नगर की संयुक्‍त टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं ब्राउन शुगर की तस्‍करी करने वाले तस्‍कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर तेजाजीनगर क्षेत्र के लिमोब्दी नायता मुंडला रोड से तस्करी के लिए जाने वाला है। मुखबिर की सुचना पर क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना तेजाजी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान से महेश पाल उर्फ बंटी पिता श्याम लाल पाल निवासी शिवधाम कॉलोनी  लिंबोदी, तेजाजी नगर इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा। व्‍यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से दो किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 25 ग्राम  ब्राउन शुगर (कुल मशरूका कीमत करीब दो लाख 90 हजार रुपए) प्राप्‍त हुआ। जिसे विधिवत जब्‍त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना तेजाजी नगर पर एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें