Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना गाडरवारा एवं स्टेशनगंज पुलिस की कार्यबाही, 15 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्त में।

Aditi News Team

Thu, Feb 8, 2024
नरसिंहपुर,जिले में गुण्डे, बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना गाडरवारा एवं स्टेशनगंज पुलिस की कार्यबाही, 15 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मं जिले में "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। ➡️ *थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा 70 हजार कीमत की 7 ग्राम समैक जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार :-* थाना गाडरवारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 08.02.2024 को बैल बाजार के पास डोलाबाबा, विवेकानंद वार्ड गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी सुनील पिता भगवत सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बम्हौरी (मनकवारा) थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत करीबन 70,000 रुपए है जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया। ➡️ *थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा 80 हजार कीमत की 8 ग्राम समैक जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार :-* इसी प्रकार थाना स्टेशगंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी की प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना स्टेशनगंज पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनमें आरोपी रिषिकेश पिता राजेश विश्वकर्मा उम्र 31 को गिरफ्त में लिया गया जिनके कब्जे से 08 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमती 80,000 रूपये) मिला जिस पर अपराध क्र.103/2024 धारा 8,21 एनडीपीएस. एक्ट.कायम कर विवेचना में लिया गया। *➡️ कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी,सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे, प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल,आरक्षक राकेश झा, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,आरक्षक दिनेश पटेल, आरक्षक सुजीत बागरी,आरक्षक प्रशांत बहादुर,आरक्षक अखिलेश पटेल,आरक्षक आकाश बारोलिया, महिला आरक्षक गीता अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही। इसी प्रकार थाना स्टेशनगंज अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीद्वाक सहदेवराम साहू, सउनि.सतीश राजपूत, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र,आरक्षक आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे आरक्षक श्रेय अवस्थी, आरक्षक विवेक गोस्वामी, आरक्षक पूरन मेहरा, आरक्षक बलवीर, आरक्षक नंदकिशोर की विशेष भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें