Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: सालीचौका,हनुमान मंदिर में एवं मेंन बाजार की दुकानों के ताले टूटे,चोरों के हौसले बुलंद

Aditi News Team

Tue, Jan 2, 2024
सालीचौका, मेंन बाजार की दुकानों व मंदिर में टूटे ताले, सालीचौका गत दिवस की दरम्यानी रात दो दुकानो व श्री हनुमान मंदिर की दानपेटी में चोरों ने मस्त हाथ साफ कर दिया ऐसे में यक्ष प्रश्न यह उठ रहा है कि पलिस चुस्त या चोर ? पान गुटखा के दुकानदार संतोष अग्रवाल व राजेश पाटकर (बुल्ली पटवा) ने बताया कि वह रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे सुबह आकर देखा तो दुकानों के दरवाजे के कब्जा, चैन, ताला तोड़कर दुकान में से पान गुटका सामग्री नगदी रुपए चिल्लर लेकर फुर्र हो गए ,दोनों दुकानदारों ने इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए पुलिस में दी, दूसरी ओर स्थानीय मेंन बाजार के हनुमान जी महाराज के मंदिर की दान पेटी के ताले भी टुटे पाये गए, चोरों के हौसले इसलिए भी बुलंद है की नगर में पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा, पुलिस का सुस्त रवैया ही चोरों के हौसले बड़ा रहा है, सालीचौका पुलिस प्रभारी अभिषेक पटेल ने दुकानदारो से पूछताछ करते हुए,बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी केमरो की मदद से छानवीन की जिसमें रात्रि 2: 40,से 3 ,40 बजे के आसपास कैमरा में दो युवा लड़के बाजार में दुकानों के घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाजार में दुकान दार व अन्य लोगों ने कहां बाजार में पैदल गस्त बढाई जाये। आगे देखना यह है कि चोर पुलिस की पकड़ में आते हैं या नहीं ?

Tags :

जरूरी खबरें