Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: सुआतला पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के 3 आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार, आपसी विवाद के चलते की गयी थी हत्या

Aditi News Team

Fri, Nov 1, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना सुआतला पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के 3 आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार, आपसी विवाद के चलते की गयी थी हत्या दिनांक 31/10/2024 को प्रार्थी सीताराम मल्लाह पिता संतोष मल्लाह उम्र 24 वर्ष निवासी केरपानी थाना सुआतला के द्वारा खेत की मेढ को बखरने की बात पर से गाली गलौचकर मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना सुआतला में अपराध क्र. 383/2024 धारा 296, 115(1), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घायल धनीराम मल्लाह को सीएचसी रौसरा से इलाज बाद जिला अस्पताल नरसिंहपुर रिफर किया गया था जो दौरान इलाज घायल धनीराम मल्लाह की मौत हो जाने पर मामले में धारा 103(1) बी.एन.एस. का इजाफा किया गया है। चंद घंटों में हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तारः- प्रकरण की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर तत्काल अभिरक्षा में लेने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम के द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर हत्या के आरोपीयान नन्हाजी पिता सुखराम मल्लाह उम्र 55 वर्ष निवासी केरपानी, लाखन पिता सुखराम मल्लाह उम्र 62 वर्ष निवासी केरपानी एवं दुर्गेश पिता नन्हाजी मल्लाह उम्र 29 वर्ष निवासी केरपानी की तलाश कर मकनीकी माध्यमों एवं मुखबिर के माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी जिसके परिणाम स्वरूप उक्त आरोपियों को सरसला, केरपानी के बीच से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही सराहनीय भूमिकाः-उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी., तेन्दूखेडा श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में उपनिरी. विजय कुमार धुर्वे, सउनि. अवधेश बघेल, आरक्षक कपिल राजपूत, आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक अखलेश पटैल, आरक्षक कृष्णकांत लखेरा, आरक्षक शशांक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें