Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: नलखेड़ा थाने का एस आई 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप,उज्जैन लोकायुक्त इकाई की कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Dec 18, 2024
नलखेड़ा थाने का एस आई 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप,उज्जैन लोकायुक्त इकाई की कार्यवाही आवेदक- प्रेमचंद पिता रूगनाथ जी, पता वार्ड नंबर 10, नलखेड़ा जिला आगर   आरोपी -कार्यवाहक उप निरीक्षक नानूराम बघेल, थाना नलखेड़ा, आगर ,रिश्वत राशि- 5000/- रूपये नगद  विवरण- आवेदक के अनुसार मेरी 16 वर्ष 5 माह की नाबालिग पुत्री मेघा 16/11/24 को घर से चली गई थी। थाने पर शिकायत की तो स्टाफ के साथ मुंबई से 27/11/24 को लड़की को लेकर आए। लड़की मुझे सुपुर्द कर दी पर पुलिस ने आरोपी अरुण मालवीय को गिरफ्तार नहीं किया। मुंबई का गाड़ी का खर्चा 19000/- और रास्ते का खर्चा अलग हुआ और बघेलजी अभी 10000/- रुपए और मांग रहे हैं। इस शिकायत का सत्यापन प्रभारी एस पी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज दिनांक 18/12/24 को ट्रैप दल का गठन किया गया। नलखेड़ा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक उपनिरीक्षक ने रिश्वत की राशि की पहली किश्त 5000/- रूपये आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना परिसर में कार्यवाही अभी जारी है। ट्रेप दल सदस्य-डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, नीरज राठौर, श्याम शर्मा।

Tags :

जरूरी खबरें