Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: कुख्यात सटोरिये सूरज पटेल उर्फ फिरोज के सट्टे के अड्डे पर दबिश  सट्टा लिखते 2 सटोरिये रंगे हाथ पकडे गये नगद 6 हजार 110 रूपये जप्त

Aditi News Team

Fri, Oct 18, 2024
कुख्यात सटोरिये सूरज पटेल उर्फ फिरोज के सट्टे के अड्डे पर दबिश  सट्टा लिखते 2 सटोरिये रंगे हाथ पकडे गये नगद 6 हजार 110 रूपये जप्त [video width="848" height="478" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241018-WA1407.mp4"][/video]  सट्टा खिलवाने वाले थाना मदनमहल के निगरानी बदमाश एवं कुख्यात सटोरिये सूरज पटेल उर्फ फिरोज की तलाश *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* को आज दिनॉक 18-10-2024 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एकता चौक के पास फिरोज सोफा की गली में अपने साथियों के साथ सट्टा खिला रहा है।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), को सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) के द्वारा सूचना की तस्दीक करायी गयी। सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक सतीष झारिया के नेतृत्व में थाना मदनमहल एवं पुलिस लाईन के बल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एकता चौक के पास फिरोज सोफा की गली में दबिश देते हुये 2 लोगों को सट्टा लिखते हुये पकडा दोनो ने अपने नाम महेन्द्र ठाकुर उम्र 52 वर्ष निवासी सरकारी कुआं एवं नीरज बैरागी उम्र 43 वर्ष निवासी जेडीए कालोनी बाजना मठ तिलवारा बताये, दोनो के कब्जे से सटटा पट्टी एवं नगद 6110 रूपये जप्त करते हुये पूछताछ करने पर दोनों ने सूरज पटैल के कहने पर मजदूरी पर सट्टा लिखना बताये। तीनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 49 बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही करते हुये सट्टा खिलवाने वाले कुख्यात सटोरिये सूरज पटेल उर्फ फिरोज की तलाश जारी है।   उल्लेखनीय है कि सूरज पटेल थाना मदनमहल का निगरानी बदमाश एवं कुख्यात सटोरिया है। सूरज पटेल के विरूद्ध थाना मदन महल में 62 एवं थाना गढ़ा में 20 इस प्रकार कुल 82 अपराध हत्या का प्रयास, लूट, बमबाजी, अवैध वसूली, छेड़छाड़, जुआ/सट्टा/शराब एवं घर में घुसकर मारपीट तथा आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध है। जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक एवं जिलाबदर की कार्यवाही भी की गयी किन्तु आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था जिसके विरूद्ध वर्ष 2021 मे एन.एस.ए. के तहत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध कराया गया था।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* सटोरियों को पकडने में थाना प्रभारी मदनमहल श्री प्रवीण धुर्वे चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक सतीष झारिया के नेतृत्व में थाना मदनमहल के सहायक उप निरीक्षक हल्के राम मरावी, प्रधान आरक्षक निर्मल सनोडिया आरक्षक सतेन्द्र बीसेन, सोमनाथ कौरव तथा पुलिस लाईन की टीम की सराहनीय भूमिका रही।   ’

Tags :

जरूरी खबरें