Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर पुलिस का नशे के कारोबारियों पर एक और प्रहार, लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त ,एक आरोपी गिरफ्तार, थाना ठेमी पुलिस की कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Sep 3, 2025
नशे के कारोबारियों पर नरसिंहपुर पुलिस का एक और प्रहार ➡️ लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त ➡️ एक आरोपी गिरफ्तार ➡️ थाना ठेमी पुलिस की कार्यवाही उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना ठेमी द्वारा भ्रमण के दौरान अवैध नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी है। • आरोपी : चूरामन पिता सुंदरलाल पाल, निवासी नयागाँव, थाना ठेमी। • जप्ती : लगभग ₹26,000/- कीमत का 01 किंलो 952 ग्राम अवैध गांजा।। • वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. प्रीति मिश्रा, स.उ.नि. देवसिंग पाल, प्र.आरक्षक भास्कर पटेल, कुलदीप सिंह ठाकुर, वरि.आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, रंजीत राजपूत, आरक्षक विजय वासुकी, सिद्धार्थ मिश्रा एवं महिला आरक्षक रंजीता राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें