Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर,हुसैन पठान ने आदिवासी महिला के साथ बलात्कार किया, पुलिस ने किया मामला दर्ज, लेकिन बलात्कारी डेढ़ माह से अभी भी फरार 

Aditi News Team

Thu, Aug 29, 2024
हुसैन पठान ने आदिवासी महिला के साथ बलात्कार किया मामला दर्ज, लेकिन बलात्कारी हुसैन पठान डेढ़ माह से अभी भी फरार  नरसिंहपुर।यह कहावत नहीं बिल्कुल सही है जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है एक न एक दिन वो स्वयं भी बड़े गड्ढे में गिर जाता है ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है नरसिंहपुर का रहने वाला हुसैन पठान ने किसी एससी एसटी आदिवासी महिला के बलात्कार किया है महिला ने नरसिंहपुर पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है । 28 वर्षीय आदिवासी महिला ने पुलिस को बताया कि नौकरी लगाने का झांसा देकर हुसैन पठान ने पहले नौकरी लगाने के नाम पर आदिवासी महिला से 20 हजार रुपए मांगे और नरसिंहपुर बुलाया हुसैन पठान ने अपने ही घर मे ले गया और आदिवासी महिला से कहा कि तुम्हारी नौकरी लग गई है अब तुम्हारा भी फर्ज है मुझे खुश करने का । आरोपी ने महिला को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार किया तथा उस आदिवासी महिला को डराया, धमकाया, और कहा कि किसी को बताया तो तुम्हें जान से मार दूंगा और सोशल मीडिया पर बदनाम कर दूंगा। जिसके चलते पीड़ित महिला ने डर के कारण किसी को नहीं बताया फिर जैसे तैसे उस आदिवासी महिला ने हिम्मत जुटाकर अपनी रिश्तेदार को पूरी घटना बताई उसने हिम्मत दी उसके साथ ही महिला ने पुलिस थाने जाकर पुलिस को आप बीती सुनाई पुलिस ने 376 एवं हरिजन एक्ट का मामला कायम किया लेकिन बलात्कारी आरोपी हुसैन पठान अभी भी फरार है पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है, आगे देखना यह हे कि आरोपी हुसैन पठान आखिर कब सलाखों के पीछे होगा । एसडीओपी मोनिका तिवारी नरसिंहपुर का कहना है कि पुलिस के द्वारा पता साजी की जा रही है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा ।

Tags :

जरूरी खबरें