Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: क्रूरतापूर्वक हो रहा था भैंसों का परिवहन वाहन जप्त,गौ सेवको की रही सराहनीय भूमिका

Aditi News Team

Wed, Aug 13, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  क्रूरतापूर्वक हो रहा था भैंसों का परिवहन वाहन जप्त,गौ सेवको की रही सराहनीय भूमिका गोसलपुर।पुलिस थाना गोसलपुर के अंतर्गत एन.एच. 30 मोहतरा में स्थित टोल प्लाजा में सोमवार की रात गौसेवकों को जानकारी मिली की जबलपुर से ट्राला में क्रूरता पूर्वक भैंसों को भरकर उन्नाव ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर गौ सेवको ने घेराबंदी करके वाहन क्रमांक MP20ZX6974 को पकड़ा जिसमें बहुत बेरहमी ढंग से क्रूरता पूर्वक भैंस भरी हुई थी दर्जनों भैंस तो घायल हो चुकी है इसकी सूचना तत्काल गोसलपुर पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जप्त कर वाहन मालिक वाहन चालक और परिचालक के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जप्त किए गए वाहन में सवार 29 भैंसों को पुलिस थाना गोसलपुर के थाना प्रांगण में बांधकर रखा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें