Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: जबलपुर थाना लार्डगंज अंतर्गत चाकू से हमला कर मोबाईल छीनने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार,छीना हुआ मोबाईल घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक्सिस जप्त

Aditi News Team

Sun, Apr 6, 2025
थाना लार्डगंज अंतर्गत चाकू से हमला कर मोबाईल छीनने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार,छीना हुआ मोबाईल घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक्सिस जप्त *नाम पता गिरफ्तार आरोपी-* 1-देवांश श्रीवास्तव पिता द्वारिका श्रीवास्तव उम्र 18 वर्ष निवासी भरतीपुर ओमती वर्तमान पता कछियाना लार्डगज 2-मोहित कोरी उर्फ अनुज पिता आदेश कोरी उम्र 18 वर्ष निवासी राजुल टाउनशिप तिलहरी गोराबाजार जप्ती- छीना हुआ वन प्लस कम्पनी का मोबाईल, तथा घटना में प्रयुक्त चाकू, एक्सिस थाना लार्डग्ंाज में दिनांक 31-3-25 को रात में राहुल मेहरा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कोटवारी थाना चरगवां वर्तमान पता प्रशांत चौरसिया का मकान लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एचडीएफसी बैक की इंदौर टीम मे जबलपुर जिले के अंदर घर घर जाकर कलेक्शन करने का काम करता है दिनंाक 30-3-25 की रात लगभग 11 बजे अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनटी 5779 से रानीताल से कमरा जा रहा था नायक अस्पताल की गली के तिराहे पर खड़े होकर अपने दोस्त मंगल सिंह को फोन कर रहा था तभी सफेद एक्टिवा में 2 लड़के आये और उसके हाथ से उसका सीई 2 लाईट कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 5 हजार रूपये का छीन लिये तो उसने एक लडके को पकड़ लिया एवं मोबाइल वापस लेने का प्रयास करने लगा तो लड़के ने चाकू से हमलाकर उसके पेट में चोट पहुॅचा दी तथा एक्टिवा में बैठकर मदनमहल तरफ भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 188/25 धारा 309(6) बीएनएस का अपराध ंपजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटना को गम्भीर से लेते हुये अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्रीमती सोनाली दुबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव नगर पुलिस अधीक्षक कैंट/उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के निर्देशन में थाना लार्डगंज व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये देवांश श्रीवास्तव व मोहित कोरी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने दिनॉक 30-3-25 को नायक अस्पताल की गली के पास चाकू से हमला कर मोबाईल छीनना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर छीना हुआ वनप्लस कम्पनी का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त नीले रंग की एक्सेस व बटनदार चाइना चाकू जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया ।   उल्लेखनीय भूमिका- लूट का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकड़ने मे थाना प्रभारी लार्डगंज श्री हरिकिशन आटनेरे, अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेश मिश्र के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, हितेंद्र, मोहन सिंह आरक्षक प्रमोद सोनी आरक्षक रंजीत यादव, रितेश शुक्ला तथा थाना लार्डगंज के आरक्षक पंकज सिंह, शुभम, हेमराज की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें