Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: Bhopal शराब के अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही,21 हजार किलो से अधिक महुआ लाहन और 530 लीटर शराब बरामद

Aditi News Team

Fri, Feb 5, 2021

भोपाल। जिला प्रशासन ने बुधवार तड़के बैरसिया तहसील के दूरस्थ ग्रामों में ताबडतोड़ कार्यवाही कर 21 हजार किलो महुआ लाहन और 530 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर 10 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं। सुबह 5 बजे तरावली बिजौरी और करारिया के पठार-जंगल और नालों के किनारे से खोदकर टंकियां, ड्रम और कुप्पियों में भरा लाहन तथा हाथ भट्टी शराब जप्त की है।
        जिला आबकारी दल द्वारा सुबह 5 बजे करारिया और तरावली बिजौरी टपरो में दी दबिश  में 21 हजार किलोग्राम महुआ लाहन और 530 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की। बैरसिया तरावली पठार और करारिया गांव में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त और बहुत बड़ी कार्यवाही में ड्रमों, कुप्पों, टँकियों में हाथ भट्टी मदिरा का जखीरा और भारी मात्रा में लाहन बरामद किया।
    कलेक्टर श्री अविनाश लावनिया के निर्देशन में, सहायक आबकारी आयुक्त श्री संजीव दुबे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई थी।
   म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) एवं (च) के तहत कुल 10 प्रकरण कायम किया गया है। लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में जिले के कार्यपालिक बल का भी योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही  सतत जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें