Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: सिहोरा,अवैध शराब के परिवहन के फरार आरोपी को आबकारी सिहोरा ने किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Sep 23, 2022
सिहोरा,अवैध शराब के परिवहन के फरार आरोपी को आबकारी सिहोरा ने किया गिरफ्तार सिहोरा।अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 23/ 08/ 2022 की रात्रि में जबलपुर कलेक्टर श्री मान इलैयाराजा टी के निर्देशन मे, सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन मेंं एवं सिहोरा आबकारी कट्रोल रूम प्रभारी जिनेन्द्र कुमार जैन* के नेतृत्व में वृत सिहोरा के अंर्तगत थाना सिहोरा के ग्राम पहरुआ में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर नीले रंग की बजाज पल्सर मोटर साइकिल वाहन क्रमांक MP20-MQ- 5999 एवं मोटरसाइकिल के पीछे बंधे किसान पान मसाला लिखे दो थैलो में रखी कुल 290 पाव देशी मदिरा प्लेन, मात्रा 52.2 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद हुई थी*। बरामद मदिरा एवं वाहन की अनुमानित कीमत 66530 रुपये थी। उक्त दिनांक को अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फ़रार हो गया था । फ़रार आरोपी *सूरज बर्मन पिता दयाराम बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी पहरुआ, थाना सिहोरा* के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915, संसोधन 2000 की धारा *34(1)(क),34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया एवं प्रकरण को विवेचना में लिया गया था* आरोपी को लगातार फरार दिनांक से एक माह तक विभिन्न स्थानों पर तलाश किया गया परंतु नहीं मिला। आरोपी द्वारा माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीस सिहोरा एवं माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए परंतु माननीय न्यायालयो द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी गयी। आज दिनांक 23/09/ 2022 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सूरज बर्मन पिता दयाराम बर्मन अपनी पत्नी के साथ सिहोरा में न्यायालय के सामने शिवालय लॉज के पास खड़ा हुआ है। तत्काल स्टाफ के साथ घेराबंदी की गई। आरोपी ने मोटर साइकिल स्टार्ट कर पुनः भागने का प्रयास किया परन्तु स्टॉफ की तत्परता से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी को गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान जिनेन्द्र कुमार जैन आबकारी उप निरीक्षक, नेकलाल बागरी आबकारी मुख्य आरक्षक, सतीश कुमार खम्परिया, संतलाल मराबी, फूल सिंह एटिया, अशोक सिंह बघेल एवं अमिता केशरवानी आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें