Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: सिंगरौली,डकैती के मामले का फरार आरोपी को कट्टा,कारतूस एवं कोडिन युक्त कफ सिरफ की तस्करी करते किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Jan 3, 2022

सिंगरौली/- पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पलिस अधीक्षक सिंगरौली अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश कुमार पाठक द्वारा अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार पाण्डेय को बड़ी सफलता मिली जब क्षेत्र के शातिर अपराधी सादिक उर्फ भईया जी को अवैध देसी कट्टा व 100 शीशी कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 2 जनवरी को कोतवाली प्रभारी वैढन निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की टॉकीज रोड़ निवासी डकैती का फरार आरोपी मोह.सादिक उर्फ भईया जी पिता मोहम्मद सलीम उर्फ छोटे उम्र 23 वर्ष का अवैध रूप से कोडिन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरफ की बिक्री कर रहा है।सूचना मिलने पर बैढ़न निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम तैयार कर आरोपी की घेराबंदी कराई गई।वहीं आरोपी मोहम्मद सादिक उर्फ भईया जी के कब्जे से तलासी के दौरान एक नग देशी लोहे का 315 बोर का कट्टा व एक नग जिंदा कारतूस तथा 100 शीशी प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरफ कीमती 7000/- रूपये का बरामद होने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवं 25/27 आर्स एक्ट में जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरूद्व पूर्व में भी हत्या, अवैध शस्त्र रखने,डकैती,लूटपाट कारित करने के दर्जनों मामले जिले के अलग-अलग थानों में पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से- न.पु.अ. देवेश कुमार पाठक, निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय,उनि.उदयचन्द्र करिहार,उनि. रामजी त्रिपाठी,सउनि.पप्पू सिंह,अरविंद द्विवेदी,प्र.आर. अरूण पटेल,पंकज सिंह चौहान,सूर्यभान आर.दीपक शिवहरे, महेश पटेल,राजाराम सिंह,नंदकिशोर बागरी,राजबहोर प्रजापति की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें