Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: विदेशी शराब के अवैध परिवहन के विरूद्ध आबकारी वृत्त बम्बई बाजार में भी प्रभावी कार्रवाई एक लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब जप्त।

Aditi News Team

Wed, Oct 19, 2022
विदेशी शराब के अवैध परिवहन के विरूद्ध आबकारी वृत्त बम्बई बाजार में भी प्रभावी कार्रवाई एक लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब जप्त। इंदौर के आबकारी वृत बम्बई बाजार में विदेशी शराब के अवैध परिवहन पर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान एक लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब जप्त की गई। अपर कलेक्टर तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश राठौर के निर्देशन में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव मुद्गल के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान रोहित पिता तेर सिंह सिंगार उम्र 22 वर्ष निवासी देवगुराडिया को सुजुकी एक्सिस दो पहिया वाहन से दो पेटी विदेशी मदिरा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जप्त वाहन एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य एक लाख रूपये है। श्रीमती प्रियंका शर्मा उप निरीक्षक के व्दारा प्रकरण कायम किया गया। मुख्य आरक्षक श्री जगदीश पटेल, आरक्षक श्री मनोज खरे एवं श्री सतेज कोपरगांवकर का भी सराहनीय योगदान रहा। जिले में अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालो एवं भांग का विक्रय करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें