Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशानुसार नशा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Thu, Oct 13, 2022
अब तक जप्त किये गये 431.936 ग्राम मादक पदार्थ

प्रदेश में नशामुक्ति के लिये निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशानुरूप प्रदेश से नशा माफियाओं का समूल नाश करने की मुहिम निरंतर जारी रहेगी।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आज दिनांक तक नशामु‍क्ति के लिये अभियान चला कर एनडीपीएस एक्ट में 447 प्रकरण में 472 आरोपियों से 431.936 ग्राम मादक पदार्थ की जप्ती की गई है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि अभियान में अब तक 55 हजार 88 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 1641 आरोपियों के विरुद्ध 1489 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 888 आरोपियों के खिलाफ 882 प्रकरण दर्ज हुए हैं। धूम्रपान निषेध अधिनियम में 946 प्रकरण में 1545 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग के लिये 5561 स्थान और अवैध शराब पीने-पिलाने वाले 8752 स्थानों पर दबिश दी गई।

आज की कार्यवाही

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट में 78 प्रकरण दर्ज किये गये। प्रदेश में 11 हजार 684 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। अलीराजपुर में सर्वाधिक 3445 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। खरगोन जिले में 8 पूर्व आरोपियों की चेकिंग कर गांजे की अवैध खेती करने वालों से 117 किलो हरे गांजे के पेड़ पकड़े गए। सागर जोन में 4 हजार लीटर और जबलपुर में 600 लीटर लहान जप्त कर नष्ट की गई। जबलपुर में फॉरच्यूनर गाड़ी भी जप्त की गई।

Tags :

जरूरी खबरें