Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: बकरा फार्म खोलने का प्रलोभन देकर धोखाधडी करने वाले आरोपी अरफात खान एवं मोहम्मद आलम खान को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता

Aditi News Team

Sat, Oct 15, 2022
◾ बकरा फार्म खोलने का प्रलोभन देकर धोखाधडी करने वाले आरोपी अरफात खान एवं मोहम्मद आलम खान को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता ◾ आरोपियों को ग्राम लालपुर, थाना कोटा, जिला बिलासपुर एवं खरखरा डैम, जिला बालोद से किया गिरफ्तार। ◾ चौकी चिल्फी में अपराध क्रमांक 348/2022 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, चौकी चिल्फी में प्रार्थी भोलाराम साहू ने यदुनंदन नगर बिलासपुर निवासी अरफात खान एवं मोहम्मद आलम खान द्वारा बकरा फार्म खोलने का प्रलोभन देकर 450000/- रूपये लेने एवं कार्य नहीं होने पर पैसा वापस नहीं करने की रिपोर्ट पर चौकी चिल्फी में अपराध क्रमांक 348/2022 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवचेना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना एवं साईबर सेल के विश्लेषण से आरोपी अरफात खान को उनके हालिया निवास ग्राम लालपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर से एवं अन्य आरोपी मोहम्मद आलम खान को खरखरा डैम जिला बालोद में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी चिल्फी सउनि सुशील बंछोर, प्रधान आरक्षक रोशन टंडन, आरक्षक कृष्णानंद साहू, एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें