Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू के विरूद्ध जारी किया वारंट

Aditi News Team

Sat, Oct 15, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू के विरूद्ध जारी किया वारंट थाना मदनमहल पुलिस द्वारा शातिर बदमाश मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू जिसके विरूद्ध 25 अपराध पंजीबद्ध है, केा जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 15-10-22 को कराया जायेगा केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप निरीक्षक नितिन पाण्डे ने बताया कि मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू पिता महेश पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी मेहता पट्रोलपंप के सामने मछली मार्केट मदनमहल का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, छेडछाड, जुअ एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के 25 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी, किंतु मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू आदतों मंे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, *जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.)* के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू जो थाना गढा में चाइना चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया था जिसे मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, मुकेश पटेल उर्फ मुंक्कू को थाना मदनमहल पुलिस द्वारा पुलिस रिमाण्ड मे लिया गया है , मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार करते हुये दिनॉक 15-10-2022 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें