Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: नरसिंहपुर,5645 किलोग्राम महुआ लाहन व 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Tue, Sep 28, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को वृत्त गाडरवारा के हनुमान वार्ड व सुभाष वार्ड में दबिश देकर 5645 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य दो लाख 85 हजार 250 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 5 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

         अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक श्री सतीश कुमार, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री सदर सिंह बरकड़े, श्री राकेश बोहरे, आबकारी आरक्षक श्री गोपाल राजपूत, श्री दीपांश चौकसे, श्री नवल सिंह ठाकुर एवं नगर सैनिक श्री योगेश एवं श्री टेक सिंह मौजूद थे। इस दौरान थाना गाडरवारा से उप निरीक्षक श्री पन्नालाल पाल, सहायक उपनिरीक्षक श्री संतोष राजपूत, मुख्य आरक्षक श्री डोरीलाल, आरक्षक श्री राजेन्द्र पटैल, श्री शिवम पटैल, श्री देवेन्द्र सोमवंशी, श्री चेतन आदि का सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें