Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: नरसिंहपुर(बरमान)पुलिस को बडी सफलता, 1 लाख 20 हजार कीमत की 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्त में।

Aditi News Team

Tue, Sep 28, 2021


नरसिंहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, एसडीओपी गोटेगांव, श्री पुरूषोत्तम मरावी, एसडीओपी गाडरवारा, श्री ओपी त्रिपाठी, एसडीओपी तेन्दूखेडा, श्रीमति मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रीय किए गए है मुखबिर:-
मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि परमलाल उर्फ गुड्डा पिता बलराम चौधरी उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्रमांक 10 तेन्दूखेडा अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से रेस्ट हाउस बरमान के पास आ रहा है जो किसी ग्राहक को बेचनें की फिराक में है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना चौकी बरमान पुलिस की टीम द्वारा द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु घेराबंदी की घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 49 एमएल 6366 पर आता हुआ दिखायी दिया जिसका हुलिया मुखबिर के बताए अनुसार था जिसे पुलिस टीम द्वारा आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया किंतु आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हिकमत अमली के साथ गिरफ्त में लेकर तलाशी ली गयी जिसके पास से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,20,000 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है:-
अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी परमलाल उर्फ गुड्डा पिता बलराम चौधरी उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्रमांक 10 तेन्दूखेडा चौकी वरमान थाना सुआतला में अपराध क्रमांक 447/2021 धारा 8/21 (1) (b) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-
अवैध रूप से स्मैक के व्यापर में लिप्त आरोपी को गिरफतार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति दिखित, चौकी प्रभारी वरमान संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, प्रधान आरक्षक राधेश्याम, राजेश राजपूत, आरक्षक हसन रजा, धर्मेन्द्र ठाकुर आरक्षक शुभम कौशिक, आरक्षक रामराज, महिला आरक्षक सना खान, अंकिता, सैनिक राजेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें