Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: जबलपुर में कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव के अवैध कब्जे से मुक्त कराई शासकीय भूमि

Aditi News Team

Mon, May 23, 2022
बलपुर जिले में भू- माफिया एवं आपराधिक तत्वों द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण एवं अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन और पुलिस ने पनागर तहसील के ग्राम छत्तरपुर निवासी नामजद अपराधी एवं भू-माफिया मुन्ना यादव पिता स्व.शंकरलाल यादव के अवैध कब्जे से साढ़े सोलह एकड़ शासकीय भूमि को मुक्त कराया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रूपये बताई गई है। मुन्ना यादव द्वारा इस भूमि पर खेती करवाई जा रही थी तथा सात ईंट भट्टे भी संचालित किये जा रहे थे। सातों ईंट भट्टों, जिनमें करीब छह लाख ईंटें थी, को जप्त कर लिया गया है।

मुन्ना यादव द्वारा ग्राम छत्तरपुर में शासकीय आबादी की करीब 500 वर्गफुट भूमि पर दुकान का निर्माण कर किराये पर संचालित की जा रही दुकान को भी ध्वस्त किया गया। जिस भूखण्ड पर यह दुकान संचालित की जा रही थी, उसकी कीमत 50 लाख रूपये है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग की करीब 16 सौ वर्गफुट भूमि पर मुन्ना यादव द्वारा अवैध कब्जा कर बनाये गये मकान को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इस भूमि की कीमत भी लगभग 50 लाख रूपये है।

Tags :

जरूरी खबरें