Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गुना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो साल से गायब किशोरी को खोजकर परिजनों से मिलाया

Aditi News Team

Fri, May 13, 2022
गुना। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा जिले से अपह्त एवं गायब नाबालिग बालक एवं बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर प्रयासरत हैं और इसके लिये उनके द्वारा जिले में एक विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा नाबालिग बालक- बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में 08 मई 2022 को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से दो वर्ष से गायब 17 वर्षीय एक किशोरी को ग्राम अमारा जिला शिवपुरी से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि गुना कोतवाली क्षेत्र से 23 सितंबर 2020 को अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के बिना बताये अचानक घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट किशोरी की मां ने 26 सितंबर 2020 को गुना कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर से प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाने की टीम द्वारा अपह्ता की तलाश निरंतर की जा रही थी। इसी क्रम में 08 मई 2022 को मुखिबर की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपह्ता को ग्राम अमारा थाना इंदार जिला शिवपुरी से दस्तयाब किया है।

Tags :

जरूरी खबरें