Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा,शासकीय खाद्यान्न का गबन करने पर अमाड़ा राशन दुकान के विक्रेता पर एफआईआर दर्ज

Aditi News Team

Fri, Jun 3, 2022
शासकीय खाद्यान्न का गबन करने पर अमाड़ा राशन दुकान के विक्रेता पर एफआईआर दर्ज नरसिंहपुर, 03 जून 2022. शासकीय खाद्यान्न गेहूं, चांवल, नमक, शक्कर, कैरोसिन का गबन करने के आरोप में सेवा सहकारी समिति अमाड़ा की शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता रामकृष्ण लोधी के विरूद्ध गाडरवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चीचली श्री राम नारायण दीक्षित ने दर्ज कराई है। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है। शासकीय उचित मूल्य दुकान की सघन जांच में अनियमिततायें पाये जाने पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी शासकीय उचित मूल्य के विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे सभी हितग्राहियों को पात्रतानुसार समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें। खाद्यान्न वितरण नहीं किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Tags :

जरूरी खबरें