Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: क्राईम ब्रांच भोपाल ने अवैध मादक पदार्थ एम.डी ड्रग्सप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Jul 22, 2022

क्राईम ब्रांच भोपाल ने अवैध मादक पदार्थ एम.डी ड्रग्सप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराघ शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्‍व में थाना क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्‍स के साथ एक तस्‍कर को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लङका सेन्ट्रल लाइब्रेरी ग्राउन्ड थाना तलैया के पास अवैध मादक नशीला पदार्थ MD पाउडर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताए स्‍थान से अमान खान उर्फ अमान मलिक पिता अमजद खान उम्र 28 साल निवासी बुधवारा हाथीखाना थाना तलैया भोपाल घेराबंदी कर पकडा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ एमडी  पाउडर प्राप्‍त हुआ। जिसे विधिवत जब्‍त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें