Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

: नरसिंहपुर,संगठन पर्व जिलास्तरीय संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला सम्पन्न क्षमतावान विचारवान संस्कारवान ही बने भाजपा का अध्यक्ष - आलोक शर्मा

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
रिपोर्टर संदीप राजपूत  संगठन पर्व जिलास्तरीय संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला सम्पन्न क्षमतावान विचारवान संस्कारवान ही बने भाजपा का अध्यक्ष - आलोक शर्मा नरसिंहपुर:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में चल रहे संगठन पर्व की जिलास्तरीय संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला भोपाल सांसद व जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महेन्द्र नागेश पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, साधना स्थापक, भैयाराम पटैल, जिला सह निर्वाचन चुनाव अधिकारी ठाकुर राजीव सिंह की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यशाला दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण व भारत माता के पूजन के साथ प्रारंभ हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने कहा कि आप सभी ने संगठन पर्व के दौरान पूर्ण मुस्तैदी से तय समय में संगठन का कार्य किया इस हेतु शीर्ष नेतृत्व की तरफ से आपका आभार प्रकट करता हूू। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित व अनुशासन से बंधी पार्टी है। हमारे संगठन में अध्यक्षीय प्रणाली है जहां वार्ड अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की संगठनात्मक व्यवस्था है। बूथ में बूथ अध्यक्ष मंडल में मंडल अध्यक्ष व जिला में जिलाध्यक्ष ही हमारी ताकत है। यह संगठन चुनाव तीन चरणों में किया जाना है जिसका प्रथम चरण बूथ समिति के गठन के साथ पूर्ण हो चुका है। अब द्वितीय चरण का प्रारंभ हो रहा है। जिसमें 1 दिसम्बर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी का सक्रिय सदस्य व 45 से कम उम्र का होना आवश्यक है। तीसरे चरण मे ं16 से 31 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष का चयन किया जायेगा। जिसमें 2 बार का सक्रिय सदस्य व 60 वर्ष से कम उम्र का होना आवश्यक है। क्षमतावान, विचारवान व संस्कारवान व्यक्ति ही मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष बनाना है ऐसी शीर्ष नेतृत्व की मंशा है। भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आप सभी वर्तमान पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के सामूहिक ताकत से हम अभी तक के सारे चुनाव जीते है इस हेतु सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। वर्तमान समय में संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे संगठनात्मक चुनाव में सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ सहभागिता दें संगठन चुनाव में आगामी समय में पदाधिकारियों की एक नई मजबूत टीम जिले में उभर कर सामने आये जिससे पार्टी के कार्यो को और अधिक गति प्राप्त हो सके। कार्यशाला में जिला सह निर्वाचन अधिकारी ठाकुर राजीव सिंह ने आज दिनांक तक जिले में हुई प्राथमिक सदस्यता सक्रिय सदस्यता व बूथ समिति गठन की फिजीकल व डिजीटल जानकारी का वृत्त प्रस्तुत किया। कार्यशाला की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा व आभार रमाकंात चौबे ने किया। इस अवसर पर जिला पर जिला पदाधिकारी गण, नगर पालिका, जनपद पंचायत व नगर परिषद के अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष गण, मोर्चा अध्यक्ष गण, मंडल पर्व सहयोगी सहित आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें