Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, जवाहर वार्ड में हुआ नारी सम्मान कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं ने कराया पंजीयन

Aditi News Team

Sat, Aug 12, 2023
जवाहर वार्ड में हुआ नारी सम्मान कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं ने कराया पंजीयन गाडरवारा। नारी सम्मान कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा नारियों को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में नारी सम्मान योजना चलाई जा रही है इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में कांग्रेस सरकार बनते ही 15 सो रुपए डाले जाएंगे और गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा बढ़ती हुई महंगाई ने आम जनों की कमर तोड़ दी है। गाडरवारा विधानसभा नारी सम्मान प्रभारी जिनेश जी जैन द्वारा गाडरवारा के हर वार्ड मोहल्ले में लगातार नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवा कर महिलाओं का पंजीयन करवाया जा रहा है जिस वार्ड में भी शिविर लगाया जा रहा है वहां महिलाओं की कतार लग रही है। भीड़ को देखते हुए यह तय है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही है।कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए अशोक काबरा,देवेंद्र पटेल,सुनील सोनी,सुभाष जी राय,अनिल साहू,राजीव दुबे,अभिनव ढिमोले, आयुष अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं को इस योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी वर्तमान सरकार द्वारा मुक्त की रेवड़ी बांटकर किस तरह से जनता को गुमराह किया जा रहा है विस्तार से बताया।कार्यक्रम में उमाकांत गुप्ता, अशोक जैन,शरद ठाकुर,मुकेश गुप्ता बंटू भैया,सतीश सैनी,आलोक जैन,विनोद ठाकुर,संदीप  जैन,अभिषेक  शर्मा,महमूद  पहलवान,राजू  जैन शिक्षक,सौरभ  जैन,रतनदीप  जायसवाल,मोनू पांडे,परसोत्तम  कौरव, बालमुकुंद  कौरव,शरद साहू,पप्पू काका महिला कांग्रेस से श्रीमती संगीता  जायसवाल, अर्चना कुर्मी,उमाशैली राजपूत,नूतन राय,मनीषा  राजपूत,प्रीति  मालवीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक महामंत्री अवधेश रूसिया एवं आभार जवाहर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आयुष जैन द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें