Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

: राहुल गांधी से मिले इंजी. साहिल सिंह राजपूत

Aditi News Team

Fri, Dec 2, 2022
राहुल गांधी से मिले इंजी. साहिल सिंह राजपूत नरसिंहपुर।कांग्रेस पार्टी के युवा नेता इंजी. साहिल सिंह राजपूत इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं और वे राहुल गांधी के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चल रहे हैं। हाल ही में इंजी. साहिल सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की और काफी समय साथ चलते नज़र आए जिससे जिला सहित प्रदेश में साहिल सिंह के समर्थकों में काफी उत्साह दिखा। ज्ञात हो कि राहुल गांधी के द्वारा नफ़रत, अन्याय, महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसे जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है इसी तारतम्य में यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से ही बुरहानपुर जिला से इंजी. साहिल सिंह राजपूत यात्रा में पैदल चल रहे हैं और उनके पैरों में छाले भी आ गए लेकिन उनका जुनून कम नहीं हुआ। इस दौरान युवा नेता इंजी. साहिल सिंह राजपूत ने कहा कि देश की आजादी के पहले की लड़ाई लड़ने वाले गांधी के साथ मैं जरूर नहीं चल पाया लेकिन आज के युग की नफ़रत, अन्याय, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी से आजादी दिलाने की लड़ाई लड़ने वाले गांधी के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।

Tags :

जरूरी खबरें