Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

: हरदा में वितरित किये लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र

Aditi News Team

Thu, Nov 3, 2022
लाड़ली लक्ष्मियों को उच्च शिक्षा के लिये मिलेंगे 25 हजार रूपये : कृषि मंत्री श्री पटेल किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों को लखपति बनाने के साथ ही पढ़ाई-लिखाई के भी सभी बंदोबस्त किये हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना से अब बेटियों को महाविद्यालयीन पढ़ाई के लिये 25 हजार रूपये की राशि मिलेगी। मंत्री श्री पटेल ने हरदा में लाड़ली उत्सव कार्यक्रम में बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र प्रदान किये। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिकाओं की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी भी ले ली है। अब बालिकाओं को कॉलेज में प्रवेश करने पर निश्चित राशि प्रदाय की जायेगी। उच्च शिक्षा के लिये उन्हें 25 हजार रूपये की राशि 2 किश्तों में मिलेगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिये सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना में हरदा जिले की चयनित 6 बालिकाएँ कुमारी सलोनी भाटी, आयुषी, मीना धुर्वे, सेजल वर्मा, प्रतिमा धुर्वे तथा मोनिका गौर बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल में शामिल हुई।

Tags :

जरूरी खबरें