Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान

Aditi News Team

Sun, Nov 6, 2022

 राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल रविंद्र भवन में आयोजित होगा मुख्य अतिथि गवर्नर मध्यप्रदेश श्री मंगूभाई पटेल होंगे राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 7 नवंबर सोमवार को सायं 6.30 बजे, रविन्द्र भवन, भोपाल में किया आयोजन जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री   शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम को यूट्यूब, फेसबुक पर लाइव भी देखा जा सकेगा, प्रदेश के सभी जिलों में प्रसारण लाइव वेबकास्ट से किया जाएगा।प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 7 नवंबर को सायं 6 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का निर्धारण जिला कलेक्टर, प्रभारी मंत्री के परामर्श से किया जाएगा। सर्वप्रथम सायं 6 बजे से भाषण, उद्बोधन होगा। प्रत्येक जिला सायं 6.30 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण सुनिश्चित करें। राज्य स्तरीय कार्यक्रम समाप्त होने पर प्रत्येक जिला डीलिंक होकर जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न करें।

Tags :

जरूरी खबरें