Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले गाडरवारा के समीप ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे महाराष्ट्र-गोवा के संत

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

जल कलश यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित

विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन,

: लोकार्पण, भूमिपूजन, नारी सम्मान योजना का विस्तार एवं जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Fri, Jun 16, 2023
लोकार्पण, भूमिपूजन, नारी सम्मान योजना का विस्तार एवं जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न दिनांक 15 जून 2023, दिन - गुरूवार को *माननीय विधायक श्री संजय शर्मा जी* ने ग्राम *धमेटा, सर्रा, खड़ई,निभोरा, सिल्हेटी,भैरोपुर, बेलखेडी* पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न किए तथा *मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं भावी मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी* द्वारा हमारी माताओं, बहनों को सशक्त, समृद्ध एवं घरेलू रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई महात्त्वाकांछी योजना *नारी सम्मान योजना* का प्रचार-प्रसार कर उपस्थित जनसमूह की समस्याएं सुनी एवं निराकृत की साथ ही संगीत व क्रिकेट प्रेमी ग्रामवासियों को संगीत व क्रिकेट सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ग्राम धमेटा से 25, ग्राम सर्रा से 21, खड़ई से 17, युवा साथियों ने माननीय विधायक श्री संजय शर्मा जी कुशल नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत जी, जिला संगठन मंत्री श्री संदीप पटेल जी, उपाध्यक्ष श्री श्याम राजपूत जी, महामंत्री श्री संजय बिलथरिया जी, महासचिव श्री सुनील उदेनिया जी, जनपद पंचायत चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा कमलेश अहिरवार जी, उपाध्यक्ष श्री मनीष कौरव जी, जनपद पंचायत चावरपाठा के अध्यक्ष श्री सोबरन ठाकुर जी,श्री प्रदीप रघुवंशी जी (कामती), श्री प्रदीप रघुवंशी जी (करेली बस्ती), श्रीमती प्रीति मिश्रा जी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मोना कौरव जी,जनपद सदस्य श्रीमती मुन्नी लखन फोजदार जी, श्रीमती शोभा सिंघई जी, श्री ईश्वर पचोरी जी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी करपगांव के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कौरव जी,जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री अमित भाटिया जी, श्री अतुल खरे जी, धमेटा सरपंच श्रीमती कविता राजकुमार कौरव जी, खड़ई सरपंच श्री राजेश पटेल जी, सिल्हेटी सरपंच श्रीमती आरती अभिषेक कौरव जी, भेरोपुर सरपंच श्री अभिषेक कौरव जी, बेलखेड़ी सरपंच श्रीमती कुंती बाई चौधरी जी, बघोरा सरपंच श्री उमाकांत कौरव जी, शाहपुर सरपंच श्री छोटेराजा कौरव जी, श्री उमाकांत दीक्षित जी,श्री नवीन दीक्षित जी, श्री विवेक तिवारी जी,श्री नीलेश दीक्षित जी,श्री भागवेंद्र कौरव जी,श्री रामाजी कौरव जी, श्री अनुज कौरव जी समेत समस्त ब्लाक, मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्राम के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें