Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: लोकार्पण, भूमिपूजन, नारी सम्मान योजना का विस्तार एवं जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Thu, Jun 15, 2023
लोकार्पण, भूमिपूजन, नारी सम्मान योजना का विस्तार एवं जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न दिनांक 14 जून 2023, दिन - गुरूवार को *माननीय विधायक श्री संजय शर्मा ने ग्राम कनवास, चीकसा,देगुवा,रामखेडी,बघोरा,इमलिया, खैरी (हथनापुर), ह्रदयपुर, हथनापुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न किए तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं भावी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ द्वारा हमारी माताओं, बहनों को सशक्त, समृद्ध एवं घरेलू रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई महात्त्वाकांछी योजना नारी सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार कर उपस्थित जनसमूह की समस्याएं सुनी एवं निराकृत की साथ ही संगीत व क्रिकेट प्रेमी ग्रामवासियों को संगीत व क्रिकेट सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ग्राम कनवास से 42, ग्राम बघौरा से 32, खैरी (हथनापर) से 25, देगुवा से 20, रामखेड़ी से 15, खमरिया से 05 युवा साथियों ने माननीय विधायक श्री संजय शर्मा जी कुशल नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।   उक्त अवसर पर माननीय विधायक श्री संजय शर्मा जी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत जी, जिला संगठन मंत्री श्री संदीप पटेल जी, उपाध्यक्ष डॉ.श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी,श्री श्याम राजपूत जी, महामंत्री श्री संजय बिलथरिया जी, जनपद पंचायत चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा कमलेश अहिरवार जी, उपाध्यक्ष श्री मनीष कौरव जी, जनपद पंचायत चावरपाठा के अध्यक्ष श्री सोबरन ठाकुर जी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मोना कौरव जी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के अध्यक्ष श्री अजय दुबे जी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी करपगांव के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कौरव जी, सरपंच संघ चावरपाठा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पटेल जी, श्रीमती शोभा सिंघई जी, श्री सरदार पटेल जी (खैरी), श्री दिनेश कौरव जी, श्री ईश्वर पचौरी जी, श्री उमाकांत दीक्षित जी,श्री प्रदीप रघुवंशी जी (करेली बस्ती), श्री शिवकुमार राजपूत जी (चीकसा),श्री राघवेन्द्र राजपूत जी (देगुवां),श्री राजसाहब जी हथनापुर, श्री बबलू राजपूत जी,श्री आजाद कौरव जी,श्री अभिषेक राजपूत जी, श्री अनुज कौरव जी समेत समस्त ब्लाक, मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सरपंचगणों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्राम के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें