Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

: देवरी (रायसेन), विधायक देवेंद्र पटेल ने ली ब्लॉक मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक, और सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Mar 25, 2023
ब्यूरो रिपोर्ट कमर राणा  देवरी विधायक देवेंद्र पटेल ने ली ब्लॉक मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक, और सौंपा ज्ञापन देवरी (रायसेन)_उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडर वास, आज शनिवार को नगर के रघुवंशी गार्डन में पहुंचे और ब्लॉक सेक्टर मंडलम एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली । यह बैठक दोपहर 1:00 बजे से चालू होकर शाम 6:00 बजे तक चली। इस बैठक में कई वक्ताओं ने अपने अपने वक्तव्य दिए अंत में विधायक देवेंद्र पटेल ने सभी सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर, ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने का आग्रह किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर कार्यकर्ता को आने वाले विधानसभा में वोटरों को जोड़ना होगा जिससे कि कांग्रेश मजबूत हो ,वही विधायक ने कार्यकर्ताओं को बताया कि क्षेत्र में भाजपा की नाकामियों की चर्चा करें, साथ ही लोगों को बताएं कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो देश का विकास कर सकती है।   ज्ञापन देकर ,पीएम का पुतला दहन करने की कोशिश सेक्टर मंडलम कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रघुवंशी मैरिज गार्डन, के गार्डन में आ गए, और राहुल गांधी को 2 साल की जेल एवं सदस्यता रद्द करने से नाराज कार्यकर्ताओं एवं विधायक ने तहसीलदार विराट अवस्थी के द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। और कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंचे और, पुट्ठे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाकर जलाने की कोशिश की, परंतु पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतले को तुरंत छीन लिया ।

Tags :

जरूरी खबरें