Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

: गाडरवारा में वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर सांकेतिक धरना देकर स्टेशन प्रबंधक को डीआरएम जबलपुर के नाम ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Wed, Jun 21, 2023
गाडरवारा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 27 जून से प्रारंभ होने वाली वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज गाडरवारा मैं नहीं दिया गया है स्टॉपेज की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर सांकेतिक धरना देकर स्टेशन प्रबंधक को डीआरएन जबलपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि भोपाल से चलकर जबलपुर तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन हॉल ही में 27 जून से प्रारंभ होने वाली है। जिसका गाडरवारा स्टॉपेज किया जाए। दक्षिण भारत की सीधी रेल सेवा संघमित्रा एक्सप्रेस का स्टॉपेज किया जाए। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक इटारसी व जबलपुर के लिये कोई ट्रेन नहीं है। इस समय पर ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराई जाये। शटल फास्ट पैंसेजर ट्रेन को पुनः चालू किया जाए। चीचली रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज का कार्य धीमी गति किया जा रहा है, जिससे यहां का आवागमन बाधित हो रहा है। ब्रिज का निर्माण शीघ्रता से पूर्ण किया जाये। गाडरवारा नगर के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों एवं यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये उपरोक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी द्वारा वृहद स्तर पर आंदोलनात्मक कदम उठाये जाएंगे। जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी शासन-प्रशासन एवं रेल प्रशासन की होगी । इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन,युवक कांग्रेस, एनएसयूआई,आईटी सेल, किसान कांग्रेस,महिला कांग्रेस, सेवादल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मंडलम सेक्टर सहित समस्त बिंगो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें