Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

: करेली की नगरपालिका परिषद बहा रही विकास की गंगा..विविध वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन... भूमिपूजन पश्चात तुरंत हुआ कार्य प्रारंभ...

Aditi News Team

Sat, Nov 5, 2022
नगरपालिका परिषद बहा रही विकास की गंगा.. विविध वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन... भूमिपूजन पश्चात तुरंत हुआ कार्य प्रारंभ... करेली ।नगर की जनता के अटल जनादेश 15 के 15 वार्डों से भाजपा की विजय यात्रा की प्रथम कड़ी में नगर पालिका करेली अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार, उपाध्यक्ष श्रीमति अनीता नेमा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति स्नेहा मिश्रा एवं सभी वार्ड पार्षदों की पहल से नवगठित नगरपालिका परिषद करेली की विकास गंगा की प्रथम श्रंखला में नगरीय क्षेत्रांतर्गत विकास कार्यों के भूमि पूजन का कार्यक्रम शनिवार को नगर के सुभाष वार्ड, निरंजन वार्ड, जयप्रकाश वार्ड व राम वार्ड अन्तर्गत विविध कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी,भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रजत सिंह चौहान व नपाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष, सभी वार्ड पार्षदों के आतिथ्य मे आयोजित हुआ।आयोजन में सुभाष वार्ड में हरिशंकर ठाकुर के मकान से उपेन्द्र काले के मकान तक सी०सी० रोड निर्माण कार्य, निरंजन वार्ड में अजीत सिंह छाबडा के मकान से तिगनाथ के मकान तक सी०सी० रोड निर्माण कार्य,जयप्रकाश वार्ड में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने सी०सी० रोड निर्माण कार्य, राम वार्ड बरमान चौराहा गौतम जैन की बिल्डिंग से मुक्तिधाम तक नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।भाजपा सरकार की सक्रियता एवं नगर पालिका परिषद की तत्परता से सुबह हुए भूमि पूजन के पश्चात ही ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया । जिसकी प्रशंसा नगर वासियों ने की । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद, पदाधिकारी, सदस्य, नगर वासी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । उपरोक्त जानकारी नगर भाजपा मंडल प्रवक्ता अमित जैन संजय द्वारा दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें