Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: करेली,भारतीय न्याय संहिता मोदी सरकार का अभूतपूर्व निर्णय-उदय प्रताप सिंह,

Aditi News Team

Sat, Aug 19, 2023
रिपोर्टर -भागीरथ तिवारी,करेली भारतीय न्याय संहिता मोदी सरकार का अभूतपूर्व निर्णय-उदय प्रताप सिंह, करेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सुपथ पर चलते हुए देश को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त किए हैं, अनेक सशक्त व बड़े निर्णय लिए गए और निर्णय वही किये जा रहे हैं जो देश चाहता है। भारत विश्व में आर्थिक शक्ति बने यह प्रयास है। भारतीय न्याय संहिता इसी की एक बानगी है। राजमार्ग स्थित सांसद कार्यालय मंगलम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नर्मदापुरम-नरसिंहपुर सांसद उदय प्रताप सिंह ने उक्ताशय की बात कही। सांसद श्री राव ने कहा कि विगत दिवस लोकसभा का सदन ऐतिहासिक था, जिसके परिणाम भविष्य में सुखद होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय न्याय संहिता का अभूतपूर्व कानून संशोधन लाया जा रहा है। अंग्रेजों के समय के दो से ढाई सौ वर्ष पुराने कानून को दुरुस्त किए जाने देश वर्षों से मांग कर रहा था। देश बदला है, सुशिक्षित, आधुनिक हुआ है, ऐसे में वर्तमान देश के अनुरूप कानून की जरूरत है, जिसे दुरुस्त करने मोदी सरकार ने पहल की है। ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी ने जो कानून तैयार किया है, उस भारतीय न्याय संहिता में बड़े परिवर्तन किए जा रहे हैं, ऑनलाइन एफआईआर, गवाही, जिरह के प्रावधान हैं, अधिकारियों के स्थानांतरण हो जाने से लटके रहने वाले मामलों में वर्तमान पदस्थ अधिकारी की गवाही मान्य हो यह व्यवस्था की जा रही है, जेलों में जो अनावश्यक लोग भरे हैं उस व्यवस्था को सुधारा जा रहा है, लोग कानून के नाम पर नाजायज परेशान ना हो यह प्रयास है, दोषी को दंड मिले और निर्दोष परेशान ना हो। कानून विधि सम्मत बनाया जा रहा है, किसी से एक बार अपराध होता है या कोई आदतन अपराधी है इसको भी फोकस किया जा रहा है। बैंकिंग में लोगों का पैसा ना डूबे नए कानून में इसकी चिंता की जा रही है, डाटा प्रोटेक्शन एक्ट भी बनाया जा रहा है। नए कानून में यह व्यवस्था की जा रही है कि जो कानून आम आदमी पर लागू होगा वही शासकीय कर्मचारी, समाजसेवी व राजनेता पर भी लागू होगा। अधिकारी, नेता पर बनने वाले मामले अब वर्षों लटकाए नहीं जाएंगे इसमें 90 दिवस का प्रावधान किया जा रहा है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग व बढ़ते अपराधों को लेकर भी नियम बनाए जा रहे हैं। सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह देश को बदलने वाली तस्वीर है और यह नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त व सक्षम नेतृत्व के द्वारा ही संभव है। कहा कि आम आदमी के सेक्टर को मोदी की चुनौती के रूप में लेकर चल रहे हैं। मणिपुर के स्थाई हल के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। कांग्रेस सरकार को घेरने अविश्वास प्रस्ताव लाई जिसमें स्वयं घिरी है। सांसद बोले देश में रेलवे का सिस्टम हाईटेक बनाया जा रहा है, आमूल चूल परिवर्तन होगा। वंदे भारत ट्रेन सफलहै , उसका किराया 30 फ़ीसदी कम किया जा रहा है। लक्ष्य है कि हर आम आदमी एसी में यात्रा करे। कहा कि संसदीय क्षेत्र में हमने 2 लाख से अधिक लोगों को सीधे उनके खाते में प्रधानमंत्री आवास के लिए पैसे दिए हैं। एनएच 45 की कमियों को दूर करने लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव लड़े जाने की अटकलों को विराम देते हुए सांसद बोले कि वह 8 विधानसभाओं के कार्यकर्ता हैं। भाजपा संगठन प्रधान दल है, चुनाव प्रबंधन, टिकट वितरण का एक सांगठनिक सिस्टम है संसदीय क्षेत्र में हमारे पास आठों विधानसभाओं में सशक्त प्रत्याशी हैं, सशक्त नेतृत्व है। सांसद के नाते मेरा दायित्व व लक्ष्य है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी आठों सीटों पर जीते। इस अवसर पर पत्रकारों सहित वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें