Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

: गाडरवारा,ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा सेवा केंद्र के लक्ष्मी टाउनशिप में योग दिवस मनाया गया।

Aditi News Team

Thu, Jun 19, 2025
ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा सेवा केंद्र के लक्ष्मी टाउनशिप में योग दिवस मनाया गया। गाडरवारा। ओम शांति सेंटर गाडरवारा द्वारा योग दिवस मनाया गया जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।जिसमें उपस्थित बाल ब्रह्मचारी ब्रह्माकुमारी बहने एवं योग गुरु श्वेता सिंह भ्राता उत्तम पटेल जी और समस्त ब्राह्मण वत्स भी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी साधना बहन जी ने योग और योगा में अंतर को समझाते हुए कहा कि जितना हमारे जीवन के लिए योगा प्राणायाम जरूरी है,उससे कहीं ज्यादा योग जरूरी है।योगा से शरीर तंदुरुस्त होता है तो योग से मन तंदुरुस्त होता है। योगा का तात्पर्य शारीरिक क्रियो से होता है योग का तात्पर्य मन से होता है।योग हमारे मन को सुमन और संस्कारों को सु संस्कारित बनाता है योग से एकाग्रता की पावर बढ़ती है।योग से संकल्प में सिद्धि आती है योग चलते फिरते हर कर्म करते हुए किया जा सकता है।योग अर्थात दो चीजों का जोड़ आत्मा और परमात्मा जब आत्मा और परमात्मा का मिलन हो जाता है तो हमारी आत्मा परमात्मा शक्तियों से भरपूर हो शक्तिशाली बन जाती है जिससे हम हर परिस्थितियों का सामना सहज ही कर पाते हैं यह वही राजयोग है।जिसका वर्णन प्राचीन काल से चला आया है। ओम शांति मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा बताया गया कि प्रोग्राम में आए अतिथियों का स्वागत नृत्य एवं पुष्प से किया गया।अतिथियों के द्वारा योगा भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में ईश्वरीय स्वागत और ईश्वरीय प्रसाद भेंट किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें