Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

नरसिंहपुर जिले गाडरवारा के समीप ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे महाराष्ट्र-गोवा के संत

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

: महिलाओं ने की हलछट पूजा : संतान की लंबी आयु का मांगा वरदान

Aditi News Team

Sun, Aug 25, 2024
जितेन्द दुबे शाहनगर,पन्ना महिलाओं ने की हलछट पूजा : संतान की लंबी आयु का मांगा वरदान शाहनगर नि.प्र। मुख्यालय शाहनगर,सहित बिसानी ,बोरी, आदि ग्रामिण अंचलों में महिलाओं ने हलछट माता की पुजा -अर्चना कर संतान की लंबी उम्र एवं घर में सुख समृद्धि- को लेकर विधी - विधान से पुजा -अर्चना की भगवान कृष्ण के अग्रज भगवान बलराम के जन्मदिन पर महिलाओं ने यह व्रत रखा परंपरा के अनुसार महिलाओं ने दिनभर यह कठिन व्रत निर्जला रहते हुए भुने हुए धान्य चना, ज्वार, अरहर, महुआ, कांस, बेर, छ्यूल के पत्ते एकत्र कर दीवार में हरछठ माई का चित्र बनाकर मिट्टी और चीनी के छोटे कुल्वों में मेवा, भुना अनाज भरकर माई की कथा सुनी और संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद पूजा के प्रसाद साथ जल ग्रहण किया। इस व्रत में हल से खेत में उत्पन्न होने वाले अनाज और गाय के दूध घी का प्रयोग करना वर्जित माना गया है तो महिलाओं ने तालाब आदि में यूं ही उगने वाले पसई के चावल, मखाना, भैस के दूध आदि से खीर बनाकर सेवन किया। वहीं शिशु की छठवें दिन छठी मनाने की परंपरा भी कायम है।

Tags :

जरूरी खबरें