Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: वोट मांगने घर घर आते,जिला बोलो तो पीठ दिखाते जिला ग्रामीण महामंत्री के घर बजाया शंख घंटा पूर्व सूचना के बाद भी नही मिले महामंत्री

Aditi News Team

Mon, May 26, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  वोट मांगने घर घर आते,जिला बोलो तो पीठ दिखाते जिला ग्रामीण महामंत्री के घर बजाया शंख घंटा पूर्व सूचना के बाद भी नही मिले महामंत्री सिहोरा - लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने भाजपा जिला ग्रामीण महामंत्री राजेश दाहिया के निवास पर एक घंटे तक शंख,घंटा और थाली बजाकर सिहोरा जिला मुद्दे पर अपना घोषित आंदोलन जारी रखा।प्रदर्शन की पूर्व सूचना के बाद भी जिला ग्रामीण महामंत्री घर पर नहीं मिले।बावजूद इसके प्रदर्शन जारी रहा।समिति द्वारा आज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा मोर के घर प्रदर्शन की घोषणा की गई है। लगाए चुभते हुए नारे - प्रदर्शन कारियों ने "वोट मांगने घर घर आते,जिला बोलो तो पीठ दिखाते,सिहोरा से सब पाते हो,खुलकर क्यों नहीं आते हो, जैसे नारे लगाकर स्थानीय नेताओं से सिहोरा वासियों की भावनाएं व्यक्त की।समिति ने पुनः कहा कि ये सिहोरा का दुर्भाग्य है कि हमारे सारे जनप्रतिनिधि सिर्फ बड़े नेताओं की जी हजूरी करने को ही अपना कर्तव्य मानते है।भाजपा के स्टार प्रचारको द्वारा सिहोरा जिला बनाए जाने की सार्वजनिक घोषणा के बाद भी चुप्पी साधना मौका परस्ती है। 6 को होगा जंगी प्रदर्शन - लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन,संतोष पांडे, कृष्णकुमार कुररिया ने कहा कि विगत 20 मई से स्थानीय राजनेताओं के घर हो रहे प्रदर्शन से आम जनता सिहोरा के साथ हुए अन्याय को समझ रही है।सरकार को इसे कमतर आंकने का परिणाम अवश्य भोगना होगा।आगामी 6 जून को भारी संख्या में सिहोरा वासी सड़क पर आकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। सोमवार को हुए प्रदर्शन में समिति के गौरीहर राजे,प्रदीप दुबे,संजय पाठक,संतोष वर्मा,शरद सेठ,रामजी शुक्ला,मोहन सोंधिया,निसार खान,जितेंद्र श्रीवास,चेतराम विश्वकर्मा,नीतेश खरया,अनिल खंपरिया सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें