Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: कुण्डलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 58 वें मुनि दीक्षा दिवस पर हुए विविध धार्मिक आयोजन

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुण्डलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 58 वें मुनि दीक्षा दिवस पर हुए विविध धार्मिक आयोजन कुण्डलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में विश्व वंदनीय महासमाधि धारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 58वां मुनि दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान, शांति विधान हुआ। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य सचिन चाइना समित सागर ,नरेशचंद्र पंकज पारस नवीन आनंद दिल्ली, केयूर चोटलिया राजेंद्र विनोद राय गुजरात, ताराचंद सत्येंद्र मुहारा (जतारा), नमन प्रशांत प्रमोद भोपाल ,तनिष्क संदीप इचलकरंजी ,अशोक हर्ष विनायका कोलकाता, संदीप निरंजन मगदुम कोल्हापुर आदि ने प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रेष्ठी पंकज जैन पारस चैनल दिल्ली ,नवीन जी गुडगांव ,आनंद जी स्टील सागर, सचिन जी चाइना सागर ,चंद्रकुमार सराफ अध्यक्ष कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, इंजी. आरके जैन महामंत्री, ललित सराफ समन्वयक, कस्तूरचंद जैन, पुरुषोत्तम जैन सहित क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की संगीतमय भक्तिपूर्वक महाआरती हुई।

Tags :

जरूरी खबरें