Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: करेली,गंगा सप्तमी में बरमान कला में वाहनों का लगा जाम , वाहनों से की गई वसूली 

Aditi News Team

Wed, May 15, 2024
भागीरथ तिवारी करेली गंगा सप्तमी में बरमान कला में वाहनों का लगा जाम , वाहनों से की गई वसूली  करेली ग्राम पंचायत में लगातार विसंगतियां देखने को मिलती है l ऐसा ही एक मामला करेली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरमान कला में देखने को मिला मंगलवार को मां नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों का आना हुआ l जो भी श्रद्धालु भक्तजन दो पहिया चार पहिया वाहन , टैक्टर ट्राली से सागर ,दमोह,रायसेन जिले से आए पर इन वाहनों को रोकने की समुचित व्यवस्था ग्राम पंचायत बरमान कला के द्वारा नहीं की गई और मेन रोड , रेस्ट हाउस जाने वाली सड़क, बरमान नर्मदा नदी तक जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा l वाहनों की समुचित रुकने की व्यवस्था नहीं करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो गई और तो और और इन वाहनों से₹10 और ₹20 के साथ-साथ अन्य राशि की वसूली आनप शब्दो का कहते हुए नजर आए l इन वसूली करने वालों के पास न तो कोई आई कार्ड था और न ही कोई परमिशन रखने बाला व्यक्ति समझ में नहीं आया l जब इस संबंध में ग्राम के सचिव अरुण शर्मा से बुधवार दोपहर को जानकारी ली गई थी तो कहने लगे कि पंचायत में वसूली करने बालो से 10 प्रतिशत राशि ली जाती है पर सचिव यह नहीं बता पाए कि वाहनों से कितना रुपया वसूला गया lग्राम पंचायत की सीमा के अंतर्गत वसूली करने वालों से कितनी राशि रुपया वसूला गया है तो वह नहीं बता पाए की कितनी राशि में गंगा सप्तमी में आने वाले वाहनों से कितनी राशि वसूली गई है l वसूली करने वालेकुल मिलाकर बरमान कला के ग्राम पंचायत दांवगो के हाथों में होने के कारण सब इस पंचायत में मनमानी जारी है l

Tags :

जरूरी खबरें