Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: जबलपुर- नवरात्रि उत्सव के दौरान ट्रेफिक व्यवस्था कुछ इस प्रकार होगी

Aditi News Team

Tue, Oct 8, 2024
जबलपुर- नवरात्रि उत्सव के दौरान ट्रेफिक व्यवस्था प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जबलपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि पर्व के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों/मंदिरों में दुर्गाजी की प्रतिमायें स्थापित है। उक्त प्रतिमाओं के दर्शन हेतु जबलपुर शहर एवं देहात के श्रद्वालुगणों के साथ-साथ आसपास के नगरों से भारी संख्या में श्रद्धालुगण पैदल, दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों से दर्शन हेतु आते है। जिससे मार्गो में अत्यधिक भीड़ होती है। यातायात के सुगम एवं सुचारू संचालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेगी:-   बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था- 1. रोडवेज की सभी बसें पाटन एवं कटंगी बायपास से प्रवेश कर आईएसबीटी पहुचेंगी । 2. जबलपुर से अन्य शहरों को जाने वाली बसें आईएसबीटी से पाटन एवं कटंगी बायपास होते हुये जायेगी। 3. कटनी की ओर से आने वाली बसें महाराजपुर बायपास से दाउ मैरिज गार्डन से होते हुये कटंगी बायपास से आईएसबीटी पहुचेगी। 4. मण्डला से आने वाली बसें एकता मार्केट चूल्हा गोलाई, तिलवारा पुल, पाटन बायपास होते हुये आईएसबीटी पहुचेंगी एवं इसी मार्ग से वापस होंगी। 5. कुण्डम एवं डिण्डौरी मार्ग से आने वाली बसों हेतु वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण शहर मेें भीड़ की स्थिति को देखते हुये उन्हें शहर के खमरिया नो एंट्री पाईंट पर रोका जावेंगा एवं भीड़ सामान्य होने पर ही छोड़ा जावेंगा। 6. नगर निगम द्वारा संचालित बसें रात्रि 08 बजे से भीड वाले स्थानों पर जाना प्रतिबंधित रहेगी।   नो एंट्री पाईंट से भारी वाहनों का प्रवेष निषेध- 👉शहर में भारी वाहनों का प्रवेश देर रात्रि 12.00 बजे तक निषेध रहेगा, किन्तु शहर के अंदर भीड की स्थिति को देखते हुये यह समय आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 👉शहर के अंदर पूर्व से खड़े भारी वाहनो का आवागमन (श्शहर के अंदर भ्रमण) भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य प्रतिमा स्थलों की व्यवस्था- गढा फाटक महाकाली, पड़ाव वाली महाकाली, सुनरहाई एवं नुनहाई दुर्गा प्रतिमा, कछपुरा ब्रिज महाकाली एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में रखी दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन हेतु श्रद्धालुगण अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क कर पैदल ही जा सकेंगे।   भीड़़ वाले स्थानों पर प्रवेष निषेध- बड़ा फुहारा, रांझी बाजार, गोरखपुर बाजार, गढ़ा बाजार, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में भीड़ की स्थिति अनुसार तीन पहिया/चार पहिया/ई रिक्शा वाहनों का प्रवेश निषेध किया जावेंगा।   आम नागरिको से अपील है कि नवरात्रि पर्व के दौरान परिवर्तित मार्गो एवं पार्किंग स्थल का उपयोग कर आवागमन को सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें तथा भण्डारा लेते समय अपने वाहन उचित स्थान पर खड़ा कर ही प्रसाद ग्रहण करें ताकि आवागमन अवरूद्ध न हो।

Tags :

जरूरी खबरें