Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: करेली में भी होगा भगवान परशुराम के नाम का चौराहा

Aditi News Team

Thu, May 16, 2024
भागीरथ तिवारी करेली  करेली में भी होगा भगवान परशुराम के नाम का चौराहा करेली सर्व ब्राम्हण सभा ने आज इस आशय का एक मांग पत्र नगरपालिका अध्यक्ष के नाम से उनके घर पहुच कर दिया जिसमें करेली नगर के मुख्य मार्ग पर शारदा ज्वेलर्स ओर उर्वशी ज्वेलर्स के बीच जो चौराहा पड़ता है उसको भगवान परशुराम के नाम से करने की मांग की जहाँ पर ब्राम्हण सभा करेली द्वारा स्तंभ का निर्माण किया जाएगा।करेली नगर की प्रथम नागरिक नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार ने सम्मान सहित विप्र समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द परिषद में प्रस्ताव लाकर विचार किया जाएगा एवं कहा भगवान परशुराम विप्र समाज के लिए ही पूज्य नही है सकल सनातन समाज के पूज्य हैं उनके नाम से करेली नगर में चौराहा बने यह कार्य हमारे गौराव को बढ़ाने का है हम इस कार्य में विप्र समाज का पूरा सहयोग करेंगे।विप्र समाज की ओर से समाज के वरिष्ठ श्रीतारचंद्र  पारासर,अध्यक्ष जगदीश  मिश्र, राजेन्द्र तिवारी  अरविंद आचार्य, अनिल आचार्य राजेश दुबे आशीष दुबे,अंकित दीक्षित पुनीत मिश्रा उपस्थित रहे!

Tags :

जरूरी खबरें