Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: जबलपुर,रेल संघर्ष समिति नरसिंहपुर के प्रतिनिधि मंडल ने शटल गाड़ी चलाने एवं एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल बोगी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Jun 29, 2024
जबलपुर। रेल संघर्ष समिति नरसिंहपुर , इटारसी जबलपुर रेल खंड द्वारा हर्षित श्रीवास्तव जनसंपर्क अधिकारी, एवं सचिव महोदय महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे G M कार्यालय जबलपुर एवं डाक्टर मधुर वर्मा डी आर एम जबलपुर को प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपकर शटल गाड़ी चलाने एवं एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल बोगी बढ़ाए जाने की मांग की गई है, मांगे पूरी न होने पर जनांदोलन के लिए बाध्य होने की चेतावनी दी गई है। प्रतिनिधियों से अधिकारियों ने बातचीत के दौरान शीघ्र आगे कार्यवाही कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए निदान किए जाने का आश्वासन दिया है एवं शीघ्र ही ज्ञापन पर क्या कार्यवाही हुई प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में देवेन्द्र शर्मा पंडा, पियूष वर्मा, रविशेखर जायसवाल, जगदीश पटेल, बी पी कौरव, लालसाहब वर्मा, एस के चतुर्वेदी, भगवत सिंह पटेल,शिवकुमार नीखरा, जय पाठक, पी एस राजपूत, देवेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र वर्मा, हीरालाल पटेल, डी एस कौरव मुख्य रूप से मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें