Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: गाडरवारा तहसील कार्यालय एवं राजस्व न्यायालय का औचक निरीक्षण ग्राम पंचायतों में आयोजित ईकेवायसी कैम्प में पहुँची कलेक्टर ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग की प्रगति की ली जानकारी

Aditi News Team

Thu, Aug 8, 2024
गाडरवारा तहसील कार्यालय एवं राजस्व न्यायालय का औचक निरीक्षण ग्राम पंचायतों में आयोजित ईकेवायसी कैम्प में पहुँची कलेक्टर ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग की प्रगति की ली जानकारी राजस्व अभिलेख संबंधी सभी मामलों का समय- सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के उद्देश्य प्रदेश सहित जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गाडरवारा तहसील की ग्राम पंचायत बोहानी, गांगई, चोरबरहेटा, कुडारी में आयोजित किए गए ई केवायसी कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी काम तय समय सीमा में किए जायें। इसके साथ ही शतप्रतिशत ईकेवाईसी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रगति लाने के लिए डोर टू डोर जाकर कार्य करने के भी निर्देश दिये।   कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे पटवारियों,सचिव से चर्चा कर डुप्लीकेट खसरा, अनलिंक्ड खसरा नक्शा कि त्रुटियों को दूर करने में आ रही तकनीकी समस्या की जानकारी ली।आधार को समग्र आईडी से लिंक करने के दौरान ओटीपी की समस्या के बारे में भी पूछा।उन्होंने निर्देशित किया कि इन त्रुटियों को राजस्व महा अभियान 2.0 के अंतर्गत शीघ्र दूर किया जाये।   निरीक्षण में उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा पीएम किसान योजना में ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग समय पर करायें ताकि उन्‍हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।   इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती पटले ने तहसील कार्यालय एवं राजस्व न्यायालय गाडरवारा का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यवाहियों के अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती एवं अपील संबंधी प्रकरणों का अवलोकन किया।उन्होंने निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा में आदेश पारित होने पर राजस्व प्रकरणों में आदेश दिनांक को ही आरसीएमएस में प्रकरण निराकृत कर अभिलेख अद्यतन पश्चात नस्तीबद्ध किया जाये।सीमांकन के प्रकरणों में नोटिस की तामिली सुनिश्चित हो।   निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे, तहसीलदार प्रियंका नेताम, अनु जैन एवं रमाकांत चौकसे सहित राजस्व विभाग का अमला मौजूद था।  

Tags :

जरूरी खबरें