Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: नरसिंहपुर,केन्द्रीय जेल, नरसिंहपुर से पेरौल से फरार हत्या के मामले में आजीवन कारावास से दण्डित बंदी को थाना स्टेशनगंज पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Dec 26, 2024
नरसिंहपुर,केन्द्रीय जेल, नरसिंहपुर से पेरौल से फरार हत्या के मामले में आजीवन कारावास से दण्डित बंदी को थाना स्टेशनगंज पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार माननीय न्यायालय के सत्र प्ररकण क्रमांक 104/2018 धारा 302, भादवि एवं 25 (1-ए-ए) आर्म्स एक्ट के मामले में दंडित बंदी कमलेश पिता कल्लू उर्फ कालूराम पटेल, उम्र 31 साल, निवासी बगासपुर, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर को माननीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय दिनांक 14.08.2019 को क्रमशः आजीवन कारावास, 07 वर्ष सश्रम कारावास (सहचलित) एवं अर्थदण्ड 6000/- रूपये न देने पर 01 वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया गया था। दंडित बंदी कमलेश पटेल 16 दिन की पेरौल पर हुआ था जेल से रिहा :- दंडित बंदी कमलेश पिता कल्लू उर्फ कालूराम पटेल, उम्र 31 साल, निवासी बगासपुर, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर दिनांक 02.09.2024 को 16 दिवस पेरौल पर रिहा हुअ था जिसे दिनांक 17.09.2024 को जेल वापस आना था जो समय पर उपस्थित न होकर फरार हो गया था। थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा जबलपुर से किया गिरफ्तार :-उक्त फरार दंडित बंदी के पेरौल से फरार होने की सूचना पर थाना स्टेशनगंज में अपराध क्रमांक 724/2024 धारा 262 बीएनएस पंजीवद्ध कर उसकी तलाश की गयी जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर क सूचना पर संजीवनी नगर, पुरवा गढा पानी टंकी के पास जबलपुर से गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त की गयी। सराहनीय भूमिका :- पेरौल से फरार दण्डित बंदी कमलेश पटेल की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में सउनि धनीराम सोनी, आरक्षक योगेन्द्र एवं आरक्षक जितेन्द्र राणा, सैनिक अवधेश जाट,सैनिक मनीष परासर की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें