Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: पन्ना मे रोज निकल रही श्री राम जी की प्रभात फेरी,  युवाओं में उत्साह रामनवमी मे निकलेगी विशेष शोभायात्रा 

Aditi News Team

Mon, Apr 15, 2024
जितेन्द दुबे पन्ना- पन्ना मे रोज निकल रही श्री राम जी की प्रभात फेरी,  युवाओं में उत्साह रामनवमी मे निकलेगी विशेष शोभायात्रा अदिति न्यूज (पन्ना ब्युरो) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव पन्ना नगर में बड़े धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां की जा रही है श्री राम जानकी मंदिर में श्री रामचंद्र जी की भव्य झांकी विराजमान की गई है। और नित्य पूजा आरती के साथ सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है प्रभात फेरी श्री राम जानकी मंदिर से होकर पूरे नगर में भ्रमण करती है जिसका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है, प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु भक्तों को अल्पाहार कराकर अस्पताल चौराहे के ब्रजधाम काम्पलेक्स मैं स्वागत किया गया एवं धीरज तिवारी ने अपने घर के सामने मिष्ठान प्रशाद से स्वागत किया श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के सदस्य तरुण पाठक, देवेंद्र सिंह बबलू यादव, कमल लालवानी,कल्लू शुक्ला, अशोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रभात फेरी का आयोजन प्रतिदिन सुबह 7बजे से 9बजे के बीच किया जाता है जिसमें उत्साहित श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं । समिति के सदस्यों ने कहा कि रामनवमी के दिन स्वयं 4 बजे से श्रीराम जानकी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें डीजे, बैंड, दलदल घोड़ी, और वाद्य यंत्रों के साथ नाचती गेट हजारों श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे शोभा यात्रा पन्ना नगर में भ्रमण करते हुए राम जानकी मंदिर पहुंचेगी समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है, पूरे नगर को रंग बिरंगी लाइट,प्रकाश, ध्वज, गेट से सजाया जा रहा है, रंग बिरंगी लाइट से सजे पन्ना नगर की सुंदरता बढ़ गई है ।

Tags :

जरूरी खबरें